एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा का विशाल प्रदर्शन

खलारी में एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के सामने कोयला मजदूरों ने विशाल प्रदर्शन किया। मजदूरों ने 12वें वेतन समझौते के लिए जेबीसीसीआई गठन और चार लेबर कोड रोकने की मांग की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खलारी ; कोयला उद्योग में कार्यरत चार केंद्रीय फेडरेशन के आह्वान पर 12 वा वेतन समझौता हेतु जे बी सी सी आई की अबिलम्ब गठन एवं चारो लेबर कोड को कोयला उद्योग मे लागु नही करने के मांग को लेकर एन के एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष कोयला मजदूरों ने विशाल प्रदर्शन किया।और सरकार के बिरुद्ध जमकर नारे बाजी की।

वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार कोयला मजदूरों का 12वां वेतन समझौता देने के लिए आनाकानी कर रही है और जबरदस्ती चारों लेबर कोड लागू करने का दबाव बना रही है ।

हमारा यह प्रदर्शन लड़ाई का दूसरा दिन है इसके पहले 1 जुलाई को मांग दिवस के रूप में हम लोगों ने क्षेत्रीय कार्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी मांग दिवस मनाया था और प्रबंधन को चेताया था कि प्रबंधन अगर अविलंब हमारे जेबीसीसीआई के मांगों पर फैसला नहीं लेती है तो हम लोग आने वाले दिन में बहुत बड़ी लड़ाई मे जाएंगे यहां तक कि अनिश्चितकालीन हड़ताल तक भी जाने के लिए तैयार हैं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सभी यूनियनों के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने किया जबकि संचालन शैलेश कुमार ने किया। इस बिरोध प्रदर्शन को मुख्य रूप से श्री ललन प्रसाद सिंह, कमलेश कुमार सिंह, बी एन पाण्डेय, प्रेम कुमार,मिथिलेश कुमार सिंह,गोल्डेन प्रसाद यादव,अमृत भोगता, शैलेन्द्र कुमार सिंह, देवपाल मुंडा, सुधीर राय,ध्वजा राम धोबी, रतिया गंझु, हरेंद्र सिंह, पजु महतो, चंद्रदीप पासवान ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, कृष्णा चौहान,रंथु उरांव,राघव चौबे,जगन्नाथ महतो, धीरज कुमार,जेड एच खान, दिनेश भर,अरविंद कुमार, उदय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह,सुरेश साव, अशोक राम,मोहन पांडेय,रंजन सिंह, नरेश प्रसाद,रामा उरांव, श्यामजी महतो,इंसान गंझू, बिरेन पासवान, प्रधान मुंडा,सुरेंद्र चौहान, रमेश चौहान,मधु गंझु, भरत रजक,मनोज गंझू, नंदलाल भगत सहित सैकड़ो महिला ,पुरुष कामगार उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।