
ख़लारी : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरुनानक सेवक जत्था रातू रोड राँची के द्वारा चौथें शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह का आयोजन रातू रोड गुरुद्वारा सभागार में किया गया।
खलारी कोयलांचल के रहने वाले मुन्नु शर्मा को देश एवम विदेश से लापता गुमसुदा लोगों की खोज करने मानवतस्करी के खिलाफ कार्य कर बालक बालिकाओं को बचाने एवम रक्तदान शिविर आयोजित करने के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड़ सरकार अल्प सँख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी झारखंड़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति माथुर,भाजपा नेता रमेश सिंह,राँची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार राँची के प्रसिद्ध डॉक्टर अजय छाबड़ा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में झारखंड़ के विभिन्न जिलों से अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।

