भारत में फिर गूंजेगी MotoGP की रफ्तार, यूपी सरकार के साथ हुआ समझौता

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल रेस MotoGP के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। आज के युवक इन चीजों की ओर अपनी रुचि दिखाते है । महंगी मोटरसाइकिल चलाना और दोस्तो के साथ रेस लगाना उन्हें खुशी देता है । इस दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक अहम समझौता (MoU) भी किया गया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर अभी क्या ताजा जानकारी सामने आई है और कब तक भारत में यह रेस दोबारा हो सकती है।

भारत में कई खेलों के साथ-साथ मोटरस्पोर्ट्स को भी काफी पसंद किया जाता है। MotoGP ने 2023 में पहली बार भारत में दस्तक दी थी और इसे दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला था। अब इसे फिर से आयोजित करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

यूपी सरकार के साथ समझौता

इस आयोजन को दोबारा भारत लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और एवीडब्ल्यू ग्लोबल के बीच MoU साइन किया गया है। इस समझौते का मकसद राज्य को अंतरराष्ट्रीय रेसिंग का प्रमुख केंद्र बनाना है।

एवीडब्ल्यू ग्लोबल के प्रतिनिधि कारेल अब्राहम ने कहा कि इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश को ग्लोबल रेसिंग मैप पर मजबूत पहचान मिलेगी। वहीं, कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि इस सहयोग से भारत में प्रोफेशनल बाइक रेसिंग को फिर से बढ़ावा मिलेगा।

पहले क्या हुआ था?

साल 2023 में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर पहली बार MotoGP का आयोजन हुआ था। हालांकि उस समय तेज गर्मी और कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं, लेकिन राइडर्स ने ट्रैक की काफी तारीफ की थी।

इसके बाद 2024 और 2025 में प्रस्तावित रेस रद्द कर दी गई। 2026 में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल उसे भी आधिकारिक कैलेंडर में जगह नहीं मिली है।

एआरआरसी की संभावना

हालांकि MotoGP में देरी हो सकती है, लेकिन इस साल बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में एशियन रोड रेसिंग चैंपियनशिप (ARRC) का एक राउंड अगस्त-सितंबर के बीच कराया जा सकता है। इससे भारत में मोटरस्पोर्ट्स गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ सकती हैं।

Share This Article