
गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बोरियो-बोआरीजोर मेन रोड पर बांसभिट्टा गांव के पास दो बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. इस भयानक हादसे में दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह से डैमेज हो गए। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बोआरीजोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बोआरीजोर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, जहां उनका फर्स्ट एड किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर काफी जोरदार थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। बसों को हुए नुकसान को देखते हुए, किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
