दूसरे दिन भी CUJ कैंपस में CBI की जांच जारी, दस्तावेजों की हो रही गहन पड़ताल

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची से बड़ी खबर आ रही है। रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के कैंपस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम लगातार दूसरे दिन भी जांच में जुटी है। विश्वविद्यालय के खिलाफ दर्ज विभिन्न शिकायतों की पड़ताल के लिए सीबीआई अधिकारी पूरे कैंपस में सक्रिय हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम फिलहाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मौजूद है। बड़े हॉल में अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और शिकायतों से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें प्रशासन से मंगाई जा रही हैं। जांच के बीच कैंपस में प्रशासनिक गतिविधियां भी काफी तेज हो गई हैं।

याद दिला दें कि कल ही ब्राम्बे स्थित CUJ में सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। छापेमारी के दौरान किसी को भी प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस मामले की पुष्टि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ऑफिस ने भी की थी। इस पूरे घटनाक्रम से CUJ कैंपस में हलचल का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चल रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।