
जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इससे पहले उन्होंने जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परमार्थ केंद्र न्यास की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। पुजारियों की ओर से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मुर्मू ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आध्यात्मिक चेतना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में प्रस्तावित जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र के छात्रावास में गरीब बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित होगी।

