
Samrat Choudhary : बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसे बिहार के लिए नए संकल्प और ऊर्जा का क्षण बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाएगी।
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व बिहार को नई दिशा देगा और राज्य को विकास, सुशासन और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से बिहार में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इसके अलावा विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनने पर भी नेताओं ने बधाई दी है।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में प्रभावी फैसले लेकर बिहार को एक सशक्त और समृद्ध राज्य बनाएगी।

