चाईबासा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चाईबासा के हाटगम्हरिया में कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदापी के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। दिल दहला देने वाली बात यह है कि इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मंगलवार की है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कार में छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी बीच कुदापी के पास डाउन के पास उनकी कार की ठीक सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हाटगम्हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगा रही है। इस घटना से आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।