धनबाद : दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबा व्यक्ति, अस्पताल में मौत

धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में दामोदर नदी में नहाने के दौरान जीतेंद्र राय गहरे पानी में डूब गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में दामोदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहापट्टी निवासी जीतेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जीतेंद्र राय किसी काम से दामोदर नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतरे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जीतेंद्र राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।