झारखंड के चार जिलों में एमआरआई की सुविधा, 20 जिलों में लगेगी मैमोग्राफी मशीन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MRI Facility in Four Districts of Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की उच्चस्तरीय बैठक में चार जिलों रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा में शीघ्र MRI Machine Installed करने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की।

उन्होंने बिल्डिंग कॉरपोरेशन को एमआरआई मशीन के Installation से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया। बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में MRI सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को राजधानी रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

आपात स्थिति में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्नत जांच सुविधाएं जिलास्तर पर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 जिलों में Mammography Machine लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे स्तन कैंसर की समय पर जांच और उपचार संभव हो सकेगा।

इसके अलावा, राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। जिससे हृदय रोगियों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा।

Share This Article