पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन को CM हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते दिवंगत वीर सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला के सिरिंगगोड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में सरकार और राज्य की जनता परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

नम आंखों और जनसैलाब के बीच हुई अंतिम विदाई

अंत्येष्टि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद थे। पूरे गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग वीर सोरेन को आखिरी विदाई दे रहे थे। रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न हुआ और हर किसी के चेहरे पर गम और संवेदना साफ झलक रही थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।