
Amrit Bharat Express Begins Operations: लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक मार्च से धनबाद और कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) का संचालन शुरू होने जा रहा है।
रेलवे ने इस नई सेवा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। शुरुआती दिनों में इसे विशेष ट्रेन के रूप में चलाने की संभावना जताई जा रही है।
सुपरफास्ट श्रेणी की होगी ट्रेन
यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी और इसका नंबर भी उसी के अनुरूप निर्धारित किया गया है। रास्ते में यह ट्रेन गोमो, पारसनाथ और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस नई सेवा से झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। खासकर धनबाद और आसपास के इलाकों से कोयंबटूर तथा अन्य शहरों की यात्रा अब आसान हो जाएगी।
स्लीपर कोच से सस्ती और सुविधाजनक यात्रा
इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें केवल Non AC Sleeper Coach लगाए गए हैं। इससे सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को कम किराये में लंबी दूरी तय करने का मौका मिलेगा।
रेलवे का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को किफायती दर पर बेहतर सुविधा देना है। कोचों में बैठने और सोने की बेहतर व्यवस्था के साथ सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
संभावित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन धनबाद से हर सोमवार और कोयंबटूर से हर गुरुवार चल सकती है, हालांकि नियमित संचालन को लेकर अंतिम घोषणा अभी बाकी है। यात्रियों को अब मार्च का इंतजार है, जब यह नई सेवा शुरू होगी ।
