
National Health Mission Jharkhand : राज्य के चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 6 मार्च 2026 को उमंग दिवस मनाया जाएगा। यह विशेष दिवस 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर–किशोरियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड (National Health Mission Jharkhand) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय, नामकुम (Ranchi) में किया जाएगा। उमंग दिवस (Umang Day) का कार्यक्रम प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि इस अवसर पर राज्यभर के चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूता बढ़ाना है। पहले उमंग दिवस का विषय बढ़ना और शरीर में होने वाले बदलाव रखा गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों और काउंसलरों द्वारा स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, एनीमिया जांच, मासिक धर्म स्वच्छता, नशा मुक्ति जागरूकता, तथा जीवन कौशल शिक्षा से संबंधित सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही, किशोर–किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार और मानसिक तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी जानकारी दी जाएगी।
कई केंद्रों पर प्रश्नोत्तरी, समूह चर्चा, Poster प्रतियोगिता और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, ताकि युवा खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कर सकें। यह पहल किशोरों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे वे स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें।
