
ईरान: इजरायल और यूएस हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनका शव मिल गया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और यूएस हमलों में मौत हो गई है।
उधर इजराइली एयर फ़ोर्स ने भी ट्वीट किया है कि आईएएफ के फाइटर जेट ने ईरान में मिलिट्री टारगेट पर हमला किया। इनमें ईरानी डिफेंस लीडरशिप के सात सीनियर ऑफिसर मारे गए।
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ का कहना है कि हमले जारी हैं। अब तक पश्चिमी और मध्य ईरान में 30 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले हुए हैं, जिनमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, सरकार के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया। इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वो या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके। ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है।
