प्रतिभाशाली और होनहार युवा थे विकास भगत : डॉ देवशरण भगत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्ध कर्म में पहुंचे आजसू नेता, परिजनों को बंधाया ढांढस

लातेहार : सदर प्रखंड के ग्राम लूटी निवासी दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्ध कर्म में रविार को आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडेय, नगर अध्यक्ष विकास साहू तथा विकास चंद्रवंशी शामिल हुए। नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।गौरतलब है कि मंगलवार को रांची से दिल्ली जा रहे विमान दुर्घटना में लातेहार जिले से सात यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसमें लूटी निवासी होनहार युवा पायलट विकास भगत भी शामिल थे। उनके असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। इस मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि विकास उनके परिवार का एक हिस्सा था। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा थे, जिनका भविष्य अत्यंत उज्ज्वल था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करे।श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article