
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवा को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय परिसर में स्वर्गीय जे. एन. टाटा की प्रतिमा के अनावरण तथा विशाल रक्तदान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जे.एन. टाटा के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण, उद्योग विकास और समाज सेवा की भावना को सशक्त करने एवं उसे निरंतर आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

रक्तदान शिविर में टाटा परिवार के सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपने उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की। इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें सेवा, समर्पण और एकता की भावना से सशक्त करते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं।
