GAIL इंडिया लिमिटेड को मिला नया नेतृत्व, दीपक गुप्ता बने चेयरमैन-मैनेजिंग डायरेक्टर

Vinita Choubey
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: गेल इंडिया लिमिटेड को नया नेतृत्व मिल गया है। दीपक गुप्ता ने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) का पद संभाल लिया। ऑयल और गैस सेक्टर में करीब 35 साल का अनुभव रखने वाले गुप्ता लंबे समय से इस क्षेत्र में अहम भूमिकाएं निभाते रहे हैं। दिल्ली इंजिनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले दीपक गुप्ता ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया है। उन्हें प्रोजेक्ट और कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, ग्लोबल प्रोक्योरमेंट, टेक्नोलॉजी सिलेक्शन, बिजनेस डेवलपमेंट के साथ-साथ ऑपरेशंस और मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में काम करने का लंबा अनुभव है।

फरवरी 2022 से वे GAIL (India) Limited में डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेचुरल गैस और एलपीजी पाइपलाइनों, गैस प्रोसेसिंग यूनिट्स और ग्रीन एनर्जी से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उनकी लीडरशिप में कोंकण LNG लिमिटेड का दाभोल ब्रेकवाटर प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिसे कंपनी की बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। दीपक गुप्ता ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, ग्रीन गैस लिमिटेड और महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स और कंपनियों में भी अहम भूमिका निभाई है।

दीपक गुप्ता को उनकी मजबूत तकनीकी समझ, रणनीतिक सोच और बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। अब कंपनी की कमान संभालने के बाद उनसे ऊर्जा क्षेत्र में नए कदमों और विस्तार की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article