सोनिया, राहुल और खरगे ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेताओं ने वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर योगदान को याद किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक ‘वीर भूमि’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारत के एक सपूत, जिन्होंने देश भर में लाखों लोगों में आशा और आकांक्षा को प्रेरित किया, पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को उनके शहादत दिवस पर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

उन्होंने कहा, ”राजीव गांधी ने दूरदर्शिता, साहस और भारत के भविष्य में गहरी आस्था के साथ, 21वीं सदी में देश की यात्रा की नींव रखी। उनकी परिवर्तनकारी पहलों में मतदान की आयु को घटाकर 18 करना, पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत करना, कम्प्यूटरीकरण को आगे बढ़ाना, महत्वपूर्ण शांति समझौते हासिल करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित एक दूरदर्शी शिक्षा नीति पेश करना शामिल है।” राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का प्रगतिशील दृष्टिकोण, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी सभी के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।