
Nand Kishore Yadav, 23rd Governor of Nagaland : नागालैंड के 23 वें राज्यपाल के रूप में नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को शपथ ली।
इस दौरान नागालैंड के मुख्यमंत्री डॉ. नेफू रियो, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार समेत नागालैंड के मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके बाद श्री यादव ने कोहिमा स्थित नागालैंड स्टेट म्यूजियम का निरीक्षण किया और राज्य की परंपरा तथा सांस्कृतिक विरासत से रुबरु हुए।
