ख़ामेनेई की हत्या पर प्रधानमंत्री मौन, अमेरिकी-इजराइली ‘दोस्तो’ को नाराज नहीं करना चाहते: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर चुप हैं, क्योंकि वह अमेरिका और इजराइल को नाराज नहीं करना चाहते।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत के एक दिन बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर अब तक मौन हैं क्योंकि वह अपने अमेरिकी एवं इजराइली “दोस्तों” को नाराज नहीं करना चाहते। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी और युद्ध रुकने के लिए बातचीत की जरूरत पर जोर दिया था तथा नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जताई थी।

जयराम रमेश ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। संसद में भी अब तक इस मामले में कोई शोक प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ‘समझौते’ वाले नेतृत्व द्वारा अमेरिकी-इजरायली सहयोगियों को नाराज न करने का संकेत है। जयराम रमेश ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। संसद में भी अब तक इस मामले में कोई शोक प्रस्ताव पेश नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ‘समझौते’ वाले नेतृत्व द्वारा अमेरिकी-इजरायली सहयोगियों को नाराज न करने का संकेत है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।