आप ने लोकसभा सांसदों के लिए तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। सभी सांसदों को चार दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया है, जिसमें सभी सांसदों को सोमवार से चार दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने और इस दौरान होने वाले महत्वपूर्ण संसदीय कामकाज में पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।

लोकसभा में आप के मुख्य सचेतक और होशियारपुर से सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने रविवार को यह व्हिप जारी किया, जिसमें पार्टी के सभी सांसदों से कहा गया है कि वे इस अवधि के दौरान अनिवार्य रूप से सदन में मौजूद रहें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।