
यूपी : मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण देश में हुई एलपीजी की किल्लत को लेकर शनिवार को बाराबंकी जनपद में पटेल चौराहे पर आप जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के जरिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान फेल्ड प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति फेल है और उसका दुष्परिणाम पूरा देश भोग रहा है।
