
नई दिल्ली: फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता रेनो ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी मध्यम आकार की एसयूवी ‘डस्टर’ के पूरी तरह नए अवतार को 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया। रेनो के पूर्ण-स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने यहां एक कार्यक्रम में नई डस्टर के टर्बो पेट्रोल संस्करण को बिक्री के लिए जारी करते हुए कहा कि देशभर में इसकी डिलिवरी अब शुरू हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने इसे R पास के साथ भी पेश किया है, जिससे इसको 31 मार्च तक प्री-बुक किया जा सकता है और इसे 10.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती क़ीमत पर ख़रीदा जा सकता है। साथ ही इस पर रेनो 7 साल की वॉरंटी भी दे रही है। इन सब में दिलचस्प बात ये रही कि, लगभग 91 प्रतिशत प्री-बुकिंग्स इसके टर्बो वेरीएंट की हुई है। नई डस्टर को कंपनी के नए आरजीएम प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया गया है, जो इसे पहले से ज़्यादा मज़बूत और एड्वांस बनाता है। डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें अब और ज़्यादा रग्ड और मस्कुलर स्टाइलिंग देखने को मिलती है। एलईडी हैडलैम्प्स, डीआरएल्स, चौड़ी फ्रंट ग्रिल पर डस्टर बैजिंग, बड़े वील्स, ब्लैक क्लैडिंग और रूफ़ रेल्स जैसे एलिमेंट्स इसे एक असली एसयूवी लुक देते हैं।
