नई दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, राहत कार्य जारी

दिल्ली के पालम में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने मचाई तबाही, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग फंसे, दमकल की 30 गाड़ियां राहत-बचाव में जुटीं

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पालम इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई और देखते ही देखते आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

मकान में मौजूद थे 18 लोग

जानकारी के मुताबिक, जिस समय आग लगी, उस वक्त इमारत के अंदर कुल 18 लोग मौजूद थे। आग तेजी से फैलने के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए क्योंकि बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आ चुका था। घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें की गईं।

दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह घटना दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 की है। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।