आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली में 79,256 करोड़ रुपये डाले

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में एकदिवसीय ‘वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये सोमवार को 79,256 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली।
केंद्रीय बैंक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की ‘कट-ऑफ’ और भारित औसत दर पर डाली गई। बैंकिंग प्रणाली में 23 मार्च तक नकदी का घाटा करीब 65,395.64 करोड़ रुपये आंका गया है।
इससे पहले 20 मार्च को केंद्रीय बैंक ने तीन दिन की वीआरआर नीलामी के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 25,101 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली थी। आरबीआई ने 17 मार्च को सात दिन की वीआरआर नीलामी के माध्यम से 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली थी।
इसके अलावा, जनवरी 2026 से अब तक आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद के माध्यम से बैंकिंग प्रणली में 3.50 लाख करोड़ रुपये की स्थायी नकदी डाली है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।