AAP छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी की आहट के बीच दिल्ली आवास से निकले

AAP छोड़ BJP में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में दो FIR दर्ज, गैर-जमानती धाराएं लगीं, गिरफ्तारी की संभावना से राजनीति गरमाई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों में उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि दोनों एफआईआर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद संदीप पाठक को शनिवार को दिल्ली स्थित उनके पंडारा पार्क आवास से कार में निकलते हुए देखा गया। सूत्रों का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है और पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि दोनों मामले अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है। हालांकि, अब तक इन मामलों में लगे आरोपों का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि संदीप पाठक हाल ही में छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन में बहुमत से पारित कर दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।