नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है और इसलिए निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में वह शामिल नहीं हो रही है।

‘आप’ नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन किया था और निर्वाचन आयोग की खामियों के खिलाफ ‘‘सड़क से संसद तक’’ लड़ाई लड़ रही है।


