चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दिवंगत नेता एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे डॉ. एच. वी. हांडे और वी. वी. स्वामीनाथन को उनके 100वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सम्मानित किया।

इस संबंध में यहां सचिवालय में तमिलनाडु विधानसभा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों पूर्व विधायकों को फूलों की माला पहनाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।


