रांची में 28 नवंबर को जुटेंगे देश के दिग्गज पत्रकार, राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी में विश्वसनीयता, तकनीक और भविष्य पर होगा मंथन

रांची में 28 नवंबर को राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी 2026 आयोजित होगी। देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया विशेषज्ञ विश्वसनीयता, तकनीक और पत्रकारिता के भविष्य पर चर्चा करेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, उसकी विश्वसनीयता और तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच भविष्य की चुनौतियों पर विमर्श के लिए देश के जाने-माने पत्रकार, संपादक और मीडिया विशेषज्ञ 28 नवंबर को रांची में जुटेंगे। रांची विश्वविद्यालय और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में एक दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकारिता संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय है- ‘बदलते दौर में पत्रकारिता : विश्वसनीयता, तकनीक और भविष्य’ (Journalism in Transition: Credibility, Technology and the Future)।

यह संगोष्ठी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तीन सत्रों में आयोजित होगी। इसमें पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त और आलोक मेहता, अमर उजाला के कंसल्टेंट ग्रुप एडिटर उदय कुमार, प्रभात खबर के ग्रुप एडिटर अंकित शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, एनडीटीवी के पूर्व एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रियदर्शन, हिंदुस्तान, झारखंड के एडिटर विवेक कुमार, नया इंडिया के बिहार-झारखंड संपादक अजीत द्विवेदी और इंडिया टुडे ग्रुप के तक चैनल्स के हेड नीरज कुमार गुप्ता शामिल होंगे। इनके अलावा पायोनियर के स्थानीय संपादक अनुपम शशांक, कॉरपोरेट मीडिया एवं जनसंपर्क क्षेत्र के विशेषज्ञ संजीव शेखर, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार सिंह और मीडिया शिक्षाविद् नलिनी रंजन भी विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य पत्रकारिता के मौजूदा परिदृश्य और भविष्य की चुनौतियों पर सार्थक संवाद करना तथा वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों को नई पीढ़ी के सवालों से जोड़ना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।