Ranchi News: AI से लड़कियों की तस्वीरें बना रहे अश्लील, बदनामी के डर से कई ने छोड़ा स्कूल-कॉलेज

News Aroma Desk
3 Min Read
Ranchi News: AI से लड़कियों की तस्वीरें बना रहे अश्लील, बदनामी के डर से कई ने छोड़ा स्कूल-कॉलेज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची में AI की मदद से लड़कियों की सामान्य तस्वीरों को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में ऐसे आठ मामले सामने आ चुकें हैं। जिसको लेकर लड़कियों ने साईबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इनमें ज्यादातर आदिवासी समाज की लड़कियां शामिल हैं।
पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर साझा किया जा रहा है। तस्वीरें फर्जी होने के बाद भी लड़कियों को सामाजिक बदनामी और मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई लड़कियों ने नाम खराब होने के डर से स्कूल-कॉलेज जाना तक छोड़ दिया है।

Read more- Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, 11 डिग्री तक गिरेगा रांची का पारा

इन जगहों से आई शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को चान्हो थाना क्षेत्र की दो लड़कियों ने और 24 नवंबर को रातू थाना क्षेत्र की तीन लड़कियों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होनें बताया कि, उनको 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें अपलोड होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने सोशल मीडिया उनकी सारी तस्वीरें हटाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई ने छोड़ा स्कूल-कॉलेज जाना

तस्वीरों को वायरल होने से पीड़िताओं के परिवारों में डर और तनाव का माहौल है। सामाजिक बदनामी के डर से कई लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिस वजह से उन्होंने स्कूल और कॉलेज जाना भी छोड़ दिया है। बता दें, नाबालिग बच्चियां भी इसकी शिकार हो गई हैं।

Read more- Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगी नौकरी तो किसी को लौटेगा अटका पैसा, जानें 12 राशियों का हाल

तस्वीरें हटाने के लिए CID को भेजा गया आवेदन

इस मामले को लेकर साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी आवेदन जमा कर लिए गए हैं। तस्वीरें हटवाने के लिए CID को आवेदन भेजा गया है। IPDR रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता हैं।

 

Share This Article