हजारीबाग में अवैध कोयले के कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार! दो गांवों में छापेमारी, भारी मात्रा में कोयला जब्त

हजारीबाग के चरही में अवैध कोयला कारोबार पर CISF की बड़ी कार्रवाई, बासाडीह और इंद्रा गांव में अवैध कोयला डिपो का खुलासा कर भारी मात्रा में कोयला किया जब्त।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh news: हजारीबाग में अवैध कोयले के कारोबार पर CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। दो गांवों में कथित अवैध कोयला डिपो का खुलासा करते हुए जवानों ने भारी मात्रा में कोयला जब्त किया है। वहीं, तीसरे स्थान पर भी छापेमारी अभियान चलाया गया।

दरअसल, पूरा मामला हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र का है। CISF की NTPC-CMP इकाई को सूचना मिली थी कि बासाडीह और इंद्रा गांव में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम उप कमांडेंट सुरेश के निर्देशन में CISF की टीम ने दोनों गांवों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान वहां अवैध रूप से भंडारित कोयले को जब्त कर लिया गया। फिलहाल जब्त कोयले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है।

इतना ही नहीं, CISF की टीम ने चरही थाना क्षेत्र के रंगुबेड़ा में भी छापेमारी अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक वहां कार्रवाई जारी थी।

CISF की NTPC-CMP इकाई की ओर से इलाके में अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद अब इलाके में अवैध कोयले के कारोबार पर निगरानी और संबंधित विभागों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।