धनबाद रेल मंडल में टिकट चेकिंग का महाअभियान! 902 यात्री पकड़े गए, एक झटके में वसूले गए ₹7.50 लाख

धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, बेटिकट और बिना बुकिंग सामान ले जा रहे 902 यात्री पकड़े गए, 7.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad news: अगर आप भी बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हैं, तो सावधान हो जाइए! धनबाद रेल मंडल में रेलवे ने ऐसा मेगा टिकट जांच अभियान चलाया कि 902 यात्री पकड़ में आ गए और उनसे लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया।

दरअसल, गुरुवार को धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान रेलवे की चेकिंग टीमों ने कुल 902 यात्रियों को पकड़ा। इनसे रेलवे ने कुल 7 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

खास बात यह है कि पकड़े गए यात्रियों में सिर्फ बिना टिकट सफर करने वाले ही नहीं, बल्कि बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले और बिना बुकिंग के सामान लेकर चलने वाले यात्री भी शामिल थे।

रेलवे की टीमों ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों में भी जांच की। इस कार्रवाई के बाद बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं, कई स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिली।

रेलवे की इस कार्रवाई से साफ है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अब सख्ती जारी रहने वाली है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।