निरसा में सोलर इंडस्ट्रीज पर चला प्रशासन का बुलडोजर! सरकारी जमीन पर लगी तारबंदी को उखाड़ फेंका

धनबाद के निरसा में सरकारी जमीन पर सोलर इंडस्ट्रीज की तारबंदी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शीतलपुर मौजा में जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad news: धनबाद के निरसा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ओर से की गई तारबंदी पर प्रशासन का बुलडोजर चला और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

दरअसल, केलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में सरकारी जमीन पर सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ओर से कथित तौर पर तारबंदी की गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर की गई तारबंदी को हटा दिया। प्रशासन का कहना है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबारा सरकारी कब्जे में लिया गया है।

इस अभियान में अंचल अधिकारी के साथ राजस्व हल्का उपनिरीक्षक, अंचल अमीन और कालूबथान ओपी के पुलिस जवान भी मौजूद रहे।

वहीं, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।