खलारी : अंबेडकर सेवा समिति के द्वारा अंबेडकर चौक धमधमिया में संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से तुमांग पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली तथा पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली उपस्थित थे।सबसे पहले मुखिया सहित अन्य लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और मोमबत्ती जलाया।मुखिया संतोष कुमार महली ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जो संविधान के निर्माता थे ।

संविधान के कारण ही दलित शोषित और वंचितों को अधिकार मिल पाया।आज के ही दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।आज संविधान की देन हैं कि आरक्षण मिला जिससे आज उच्च पदों पर एक साधारण परिवार का व्यक्ति पहुच पाता है।संविधान के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान को हमेशा याद किया जाता है।इस मौके पर शशि उरांव, रमेशर भोगता,बिनोद कुमार, बलराम राम,संजय राम,दिलु राम,दिनेश टाना भगत,बीरेंद्र प्रसाद, दिलीप राम,अयोध्या राम,संजय रवि,रविन्द्र गंझू,सुधीर उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।


