झारखंड के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता हुआ 63%, एक जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ, संकल्प हुआ जारी

झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है। बढ़ी हुई दर का लाभ एक जुलाई 2026 से मिलेगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। उनका महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। एक जुलाई 2026 से उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसे लेकर एक संकल्प गुरुवार को जारी किया गया।

यह लाभ उन राज्य सरकारी सेवकों को मिलेगा, जिनका वेतनमान एक जनवरी 2016 के प्रभाव से सातवें वेतन पुनरीक्षण के तहत संशोधित किया गया है। संकल्प में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड सेवा संहिता के नियम-34(ए) के अनुसार महंगाई भत्ता मूल वेतन पर देय होगा। हालांकि, विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन आदि पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि इस प्रस्ताव को 18 नवंबर 2026 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति दी गयी थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।