रांची : दुमका विधायक बसंत सोरेन झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनों के बीच आकर अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। बसंत सोरेन करीब दो महीने बाद झारखंड लौटे हैं और वापसी के बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। विशेष सत्र की कार्यवाही को लेकर बसंत सोरेन ने बताया कि सदन में एमएमडीआर को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होनी है और इसी चर्चा में शामिल होने के लिए वे विधानसभा पहुंचे हैं।



