संविधान दिवस पर सुदेश महतो ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

संविधान दिवस पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सिल्ली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान के मूल आदर्शों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित आम बागान में आयोजित सिल्ली प्रखंड स्तरीय सम्मेलन के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, सामाजिक न्याय और हर नागरिक के अधिकारों एवं सम्मान की मजबूत नींव है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
सुदेश ने कहा कि आइए, संविधान की गरिमा और उसके मूल आदर्शों की रक्षा का संकल्प लें तथा एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

Also read:झारखंड के सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता हुआ 63%, एक जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ, संकल्प हुआ जारी

Share This Article