डकरा में मनाया गया संविधान दिवस

डकरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एससी-एसटी-ओबीसी एकता मंच ने संविधान दिवस मनाया। लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देकर संविधान के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ख़लारी : एससी एसटी ओबीसी एकता मंच के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क डकरा में संविधान दिवस मनाया गया । डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही संविधान की शपथ लिया गया।देवपाल मुंडा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखा था जो आज के ही दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था।और संविधान 26 नवंबर 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ था।डॉ आंबेडकर ने संविधान में दलित शोषित,वंचितों के हक अधिकार को संरंक्षित किया।

आज दलित शोषित वंचित संविधान के कारण ही सम्मान के साथ जी रहा है।यह संविधान की देन है।हमे संविधान में दिए अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए और डॉ आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।इस मौके पर,मिथिलेश पासवान, रामदेव राम , रामेश्वर राम ,लाल मुनी दास जगदीश गंझु, इतवारी, खेमलाल लाल ,बिंदेश्वरी राम अनिल राम ,रामेश्वर शर्मा राहुल कुमार ,विवेक कुमार हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।