गनमास्टर जी9: रिलीज से पहले इमरान हाशमी की फिल्म पर CBFC की कैंची, बदले गए कई डायलॉग

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 27 नवंबर को दर्शकों के बीच आने वाली है. इस फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 CBFC ने फिल्म में करवाए कई बदलाव

रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि, सर्टिफिकेट जारी करने से पहले बोर्ड ने फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव करने के निर्देश दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ डायलॉग और दृश्यों पर कैंची चलाई गई है. इसके बाद फिल्म को रिलीज की मंजूरी मिली.

 अश्लील शब्दों की जगह इस्तेमाल किए गए उपयुक्त शब्द

रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ अश्लील शब्दों को बदलने का निर्देश दिया. इन शब्दों की जगह ऐसे शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया, जो फिल्म के संवादों के लिए अधिक उपयुक्त हों. सेंसर बोर्ड की ओर से इस तरह के बदलाव फिल्मों में भाषा और प्रस्तुति को लेकर किए जाते हैं.

 शराब के ब्रांड का नाम भी बदला गया

फिल्म की शुरुआत में एक संवाद में शराब के एक ब्रांड का जिक्र किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने इस ब्रांड के उल्लेख को बदलने का निर्देश दिया. फिल्म में किए गए इन बदलावों के बाद अब ‘गनमास्टर जी9’ निर्धारित तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है.

 दर्शकों को फिल्म का इंतजार

मरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ा रही है. अब दर्शकों की नजर फिल्म की कहानी, कलाकारों के अभिनय और एक्शन पर होगी. 27 नवंबर को रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है.

 

 

Share This Article