क्रिकेटर लाला अमरनाथ बनने के लिए आमिर खान ने शुरू की कड़ी ट्रेनिंग, विक्रांत मैसी भी आएंगे नजर

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘ललकारा’ (Lalkaara) के लिए कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में आमिर खान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर पर आधारित होगी.

1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित है कहानी

फिल्म ‘ललकारा’ की कहानी साल 1952 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज की पृष्ठभूमि में तैयार की जा रही है. यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास स्थान रखती है. फिल्म के माध्यम से उस दौर के क्रिकेट, खिलाड़ियों के संघर्ष और मैदान पर उनके जज्बे को दिखाने की कोशिश की जाएगी. लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट के उन महान खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. ऐसे में आमिर खान के लिए इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करना एक बड़ी चुनौती होगी.

विक्रांत मैसी और जितेंद्र कुमार भी ले रहे हैं ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान के साथ फिल्म के अन्य कलाकार विक्रांत मैसी, जितेंद्र कुमार और धैर्य करवा भी क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं. कलाकार दक्षिण मुंबई के एक पुराने और प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब में अभ्यास कर रहे हैं. यहां उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि फिल्म में उनके खेल और मैदान पर उनकी मौजूदगी को वास्तविक रूप दिया जा सके.

’83’ के कोच कर रहे हैं कलाकारों की मदद

बताया जा रहा है कि फिल्म की तैयारी में दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर कलाकारों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. ये दोनों क्रिकेटर कबीर खान की फिल्म ’83’ (2021) की कास्ट को भी क्रिकेट की ट्रेनिंग दे चुके हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान लाला अमरनाथ के किरदार में किस तरह नजर आते हैं.

Share This Article