JAC board news: झारखंड के मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आप भी 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो आपके पास एक और मौका है।
दरअसल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
परिषद की ओर से 26 नवंबर को वेब नोटिस संख्या 41/2026 जारी कर नई तारीखों की घोषणा की गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 थी, उसे अब बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दिया गया है।
यानी अब विद्यार्थियों को बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
हालांकि, विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा फॉर्म सीधे ऑनलाइन नहीं भरना है, बल्कि अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के माध्यम से ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध है।
वहीं, 14 दिसंबर के बाद फॉर्म भरने पर विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना पड़ सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट: JAC Jharkhand


