National News: सरकारी कर्मचारियों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे ₹6,000, केंद्र सरकार देगी पैसे

News Aroma Desk
2 Min Read
National News: सरकारी कर्मचारियों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे ₹6,000, केंद्र सरकार देगी पैसे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
National News: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब नौकरी करते हुए ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार हर साल अधिकतम 6,000 रुपये देगी। इस पैसे से कर्मचारी देश और विदेश के अच्छे शिक्षण संस्थानों के ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे। इसका लाभ छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अधिकारियों तक को मिलेगा।

सरकार का मकसद कर्मचारियों को नई चीजें सिखाना और उनकी काम करने की क्षमता बढ़ाना है। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने नए नियम जारी किए हैं। यह योजना मिशन कर्मयोगी के तहत चलाई जाएगी।

अपनी पसंद से कोर्स नहीं कर सकेंगे कर्मचारी

इस योजना में कर्मचारी अपनी मर्जी से कोई भी कोर्स नहीं चुन पाएंगे। कौन-सा कोर्स उनके काम के लिए सही रहेगा, इसका फैसला उनका विभाग करेगा।

Read more- Jharkhand Weather: झारखंड में बढ़ेगी कनकनी, 11 डिग्री तक गिरेगा रांची का पारा

पहले खुद भरनी होगी फीस, बाद में मिलेंगे पैसे

योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को पहले अपनी जेब से कोर्स की फीस देनी होगी। कोर्स पूरा होने के बाद उसका सर्टिफिकेट और फीस की रसीद 30 दिनों के अंदर अपने विभाग में जमा करनी होगी। इसके बाद सरकार की ओर से तय रकम कर्मचारी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

कर्मचारी एक साल में एक से ज्यादा ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं, लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली कुल राशि 6,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी।

Read more- Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगी नौकरी तो किसी को लौटेगा अटका पैसा, जानें 12 राशियों का हाल

Share This Article