Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगी नौकरी तो किसी को लौटेगा अटका पैसा, जानें 12 राशियों का हाल

News Aroma Desk
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 1:49 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। मृगशिरा नक्षत्र शाम 6:06 बजे तक रहेगा। सुबह सिद्धि योग के बाद साध्य योग बनेगा। आइए जानते हैं करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां और नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की से घर में उत्साह रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। सामाजिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।

2. वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं। कारोबार में थोड़ी सुस्ती रहने की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। मानसिक शांति के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।

3. मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से दिन सकारात्मक रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। जरूरतमंद मित्र की मदद अपनी क्षमता के अनुसार करें।

4. कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों पर आज कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अनुशासित दिनचर्या से आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। कारोबार में नई साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें और परिवार व सहकर्मियों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखें।

5. सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। पहले उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों को काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। दूसरों पर बेवजह शक करने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। विद्यार्थियों को परिवार का सहयोग मिलेगा और कारोबार में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

7. तुला राशि 

तुला राशि के लिए दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छा रह सकता है। कहीं पैसा अटका है तो उसकी वापसी के लिए प्रयास करें। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी और कुछ जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जरूरी काम समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा और घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बुजुर्गों की सहायता करें और रिश्तों में सहयोग बनाए रखें।

9. धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह करियर और कारोबार में मददगार साबित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें।

10. मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए आज अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करने का दिन है। परिवार का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। बेवजह के विवादों से बचें और कोई भी बात सोच-समझकर कहें।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज मेहनत और आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को किसी क्लाइंट के जरिए लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

12. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

 

 

Share This Article