Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार यानी 20 नवंबर 2026 का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। जहाँ आज कुछ को तरक्की मिलेगी, वहीं कुछ के अटके हुए काम पूरे होंगे। लेकिन कुछ आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आईए जानते है क्या कहते आपके सितारें, कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन इनका अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों से उन्नति होगी। परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझने की उम्मीद है। जीवनसाथी के मदद से कम बनेंगे।

वृषभ राशि
आज इसका दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार को लेकर कहीं यात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को नई नौकरी मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आपकी सराहना होगी।
कर्क राशि
आज आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। दिन सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी और कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नए कामों की शुरुआत करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
कन्या राशि
आज लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और समझदारी से आप बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों का आज काम में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में किसी बड़े बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें।
धनु राशि
आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रह सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ मान-सम्मान मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने की संभावना है।
मकर राशि
आज आपको नौकरी और कारोबार में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी योजना में आपका सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। आजीविका से जुड़ी परेशानियां दूर होने की उम्मीद है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
कुंभ राशि
आज आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। मित्रों और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
मीन राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और मेहनत की सराहना हो सकती है। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।


