Aaj Ka Rashifal: आज 9 नवंबर, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कार्तिक मास की सोमवती अमावस्या है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे और मध्य रात्रि के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, आज सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, वाशि योग और सुनफा योग का भी प्रभाव रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। कारोबार में किसी बड़े ग्रुप के साथ साझेदारी करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। कला से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ राशि
आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
मिथुन राशि
आज आपके मन में नई उमंग और उत्साह बना रहेगा। किसी नए काम या अनुभव से खुशी मिलेगी। सामाजिक दायरे में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन पढ़ाई में मेहनत जारी रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। किसी करीबी मित्र की मदद से आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
सिंह राशि
आज आपको घर के बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी रिश्तेदार से कारोबार बढ़ाने का सुझाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और वाहन सुख मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यापार की रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। घरेलू समस्याओं को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
आज आपको बेवजह की परेशानियों से दूर रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। छोटी या लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अपने व्यक्तित्व और भविष्य को लेकर भी विचार करेंगे।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और गौ सेवा करने का विचार बन सकता है।
मकर राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और नए काम शुरू करने के लिए उत्साहित रहेंगे। ऑटोमोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। दोस्तों और सहयोगियों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से फायदा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं, जिससे मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। पुराने रिश्तों को सुधारने का प्रयास सफल रहेगा। हालांकि, संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। माता को कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। बातचीत से ज्यादा दूसरों की बात सुनने पर ध्यान दें, इससे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।


