Aaj Ka Rashifal: आज यानी 4 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशिवालों के लिए कुछ खास लेकर आया है। आज मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए दिन अधिक शुभ रहेगा। उनको अटका हुआ धन वापस मिलने, बिजनेस में बंपर मुनाफा, विदेश में उच्च शिक्षा का मौका और बड़ी व्यापारिक डील फाइनल होने की संभावना है।

मेष
आज का दिन मेष राशिवालों के लिए खुशियां लेकर आया है । आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने का संकेत है, जिससे आप खुश दोगुनी हो जाएगी, लेकिन वह पैसा आपके पास ज्यादा वक्त तक रुकेगा नहीं। नौकरीपेशा और व्यापारी आज संभलकर काम में कुछ भी फैसला करें और किसी भी तरह के निवेश से बचें। परिवार द्वारा कोई सरप्राइज मिल सकता है। आज आप किसी बुद्धिमान या आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है, जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

वृषभ
आपका खराब स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। परिवार और दोस्तो की मदद से काम पूरे होंगे और धन लाभ होने की संभावना है। मन से नकारात्मकता को सकारात्मक सोचें। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगी।
मिथुन
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा वालों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। जिसको लेकर अपनों के साथ सोच विचार करके ही कोई फैसला लें। परिवार के साथ दिन अनुकूल रहेगा, कहीं बाहर घूमने का जाने की योजना बना सकतें है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कर्क
कर्क राशिवालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की जरुरत है। व्यापारियों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से परेशानी दूर होगी और काम बनेंगे। प्रेम जीवन में सावधानी बरतें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभवाना है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
सिंह
आज आपको अटका हुआ धन मिल सकता और निवेश से भी फायदा होने की उम्मीद है। बच्चों के साथ दिन बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। परिवार के सहमति से ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा जाएगा। कहीं घूमने की योजना बना सकतें है।
कन्या
आज कन्या राशि वालों के दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा। सिंगल जातक अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। नौकरी वालों को उनकी मेहनत से कोई नई प्रोजेक्ट मिल सकती है। साथ ही निवेश में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वही बिज़नेस वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज दिन माता पिता के साथ ज़्यादा बीत सकता है।
तुला
आज तुला राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। किसी पुराने बीमारी से पीड़ित लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। बिज़नेस में बड़ा लाभ हो सकता है। अपनी व्यस्त जीवन में कुछ समय अपने लिए जरुर निकाले।
वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए मेहनत से किया हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ आज कुछ समय जरूर बिताए। आर्थिक मामलों यानी लेन-देन के मामलों में सावधान बरतें। नौकरीपेशा वालों और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ में कोई बड़ी ख़ुशी मिल सकती है।
धनु
आज आप दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बितायेंगे। उनके सुझाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएँगे। अपने प्रेम जीवन को वक्त देना ना भूले वरना, रिश्ता कम जोड़ पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें और अपनी बोली में संयम रखें।
मकर
आज मकर राशि वालों को अपनी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आज किसे पुराने मित्र से मिलने की संभावना है। जिससे पुरानी यादों को ताज़ा करके, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खुश रहेगा। किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जिससे काफ़ी समय से आप मिले नहीं है। नई नौकर मिलने की संभावना है। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी लाइफस्टाइल को बदले और जीवन में मेहनत करते रहें।
मीन
आज मीन राशि वालों के दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में रुक हुए काम पूरा होगें।


