मुंबई: मुंबई के जीसीबी सेवा मंडल ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कराया है, जबकि पिछले साल यह रकम 474 करोड़ रुपये थी। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को 66 किलोग्राम से अधिक सोने और 335 किग्रा चांदी के गहनों से सजाया जाएगा।


