जमशेदपुर : मानगो के संकोसाई रोड नंबर एक स्थित हरि मंदिर में 1995 से गणेश उत्सव की परंपरा जारी है। संस्थापक गौरी शंकर आचार्य बिना किसी चंदे के यह भव्य आयोजन करते हैं। मंगलवार को 5000 से अधिक लोगों ने यहां महाभोग ग्रहण किया और बुधवार रात शानदार भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरे रास्ते को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है जो सबका मन मोह रहा है। इतना ही नहीं पूजा के लिए भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।



