रांची : धुर्वा के ब्रह्मचारी आश्रम मैदान में आयोजित राजद के मिलन समारोह में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा और महानगर पुरुष टीम के सैकड़ों लोगों ने राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उषा यादव, महासचिव पार्वती ठाकुर, सचिव इंदु कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, पूनम राय, अमरजीत कौर, माला देवी, आशा देवी कुशवाहा, नैना यादव, चंदा राय सहित सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ली।
सभी को कैलाश यादव ने राजद का झंडा पट्टा और रसीद काट कर सदस्यता दिलायी। राजद में शामिल लोगों ने भाजपा पर झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया।राजद में शामिल हुई भाजपा नेत्री ऊषा यादव और पार्वती ठाकुर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। सिर्फ महिलाओं को धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने के लिए एकजुट किया जाता है।

