नासिक: नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के ध्वजारोहण समारोह के कारण 30 और 31 अक्टूबर को बंद रहेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण समारोह शनिवार को कुशावर्त तीर्थ में आयोजित किया जाएगा।


